फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मानक विहीन इंटरलॉकिंग की शिकायत पर जेई ने की जांच

Sun, 26 May 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। गांव में मानक विहीन इंटरलॉकिंग निर्माण मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने मामले की जांच कराई। बीडीओ के अनुसार, जेई ने मौका मुआयना किया है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तिलोई विकास क्षेत्र के आशापुर बेसरवा संपर्क मार्ग से पूरे कटरियन मजरे भदमर गांव के लिए 120 मीटर की इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित खंड विकास अधिकारी तिलोई से की है।
ग्रामीण रिजवान अहमद, रामबहादुर पाल, ऋषि, पंकज सिंह आदि का कहना है कि तीन मीटर चौड़ाई की इंटर लॉकिंग प्रस्तावित है, लेकिन मौके पर सिर्फ ढाई मीटर लगाई जा रही है। इसके अलावा दो पैच बार्डर में पीला ईंट लगाई जा रही है और बीच में गिट्टी की जगह बालू डालकर ईंट बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार ने फोन नहीं उठाया। खंड विकास अधिकारी तिलोई आकांक्षा सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जेई को भेजकर मौके की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें