फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूधिया पर जानलेवा हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना इलाके में एक दूधिया पर तीन दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हमले में छह लोग शामिल थे, जिसमें अन्य तीन लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि रंजिश में हमला किया गया था।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना थाने के जगईपुर मजरे नेवादा किशुनगढ़ गांव निवासी अमर बहादुर यादव (32) बुधवार देर शाम बाइक से दूध बेचने बहोरखा जाते समय मुसाफिरखाना मार्ग पर जगईपुर टॉवर के पास बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था। अमर बहादुर के भाई ने तीन लोगों को नामजद किया था।
पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला घटना में कई और लोग शामिल थे। आरोपियों की तलाश चल रही थी। तभी क्षेत्र के ही नगेसरगंज हाईवे ओवरब्रिज के पास पूरे शंकर तिवारी मजरे नेवादा किशुनगढ़ निवासी नामजद आरोपी सचिन तिवारी, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बभनगांव मजरे कुंडा नेवादा निवासी योगेश तिवारी व गौरीगंज के महिमापुर निवासी निगम तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सचिन तिवारी व योगेश तिवारी ने बताया कि हम लोगों के रिश्तेदार व अमर बहादुर यादव के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर अमर बहादुर यादव व्यंग्य किया करते थे। इस को लेकर पूरे शंकर तिवारी मजरे नेदवारा किशुनगढ़ निवासी शिवम पाठक, शुभम पाठक, शैलेंद्र व महेंद्र के साथ मिलकर निगम तिवारी की मदद से घटना अंजाम दी थी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में प्रयुक्त डंडा व सरिया झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य तीन अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें