फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम के हत्थे चढ़े तीन शातिर बाइक चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन नियमों का पालन कराने में जुटी गौरीगंज पुलिस के हत्थे रविवार देर शाम तीन शातिर बाइक चोर चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई पांच बाइक बरामद करने के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था कामय रखने में जुटे प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने मुखबिर की सूचना पर पचेहरी के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक से आता देख तीन युवकों रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। संदेह होने पर टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा तो वह शातिर वाहन चोर निकले। आरोपियों की पहचान पूरे नेमधर पंडित का पुरवा निवासी अनूप तिवारी, टिकरिया गांव निवासी मोहित व मुंशीगंज थाने के लीलाटीकरा गांव निवासी आलोक सिंह के रूप में हुई।
पूछताछ में पुलिस ने उनकी निशान देही पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान से पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चोरी हुई पांच बाइक बरामद की। बाइक बरामद करने के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज उनका चालान कोर्ट भेजते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सीओ अर्पित कूपर ने तीनों युवकों को बाइक चोरी में कोर्ट चालान भेजने के साथ पांच बाइक बरामद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

लूट के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
गौरीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र गौतम ने रविवार को टिकरिया मोड़ के समीप दो शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के दो मोबाइल बरामद हुए हैं तथा उनकी पहचान मुंशीगंज थाने के लीलाटीकरा गांव निवासी नीरज सिंह उर्फ मनोज सिंह तथा गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव निरई निवासी इमरान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट चालान भेजते हुए मोबाइल स्वामियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें