फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग सहेलियों को किया अगवा, जबरन शादी का बनाने लगे दबाव... विरोध पर मेहताब ने नोचा जिस्म; तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में आरोपियों ने नाबालिग सहेलियों को अगवा किया। उनसे जबरन शादी का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मेहताब ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में दो किशोरियों को जान-पहचान वाले युवकों ने चार पहिया वाहन पर अगवा कर ले गए। उनसे जबरन शादी का दबाव बनाने लगे। विरोध पर एक किशोरी से दुष्कर्म किया। दूसरी से भी जबरन संबंध बनाने की कोशिश की गई। पुलिस ने अमेठी रेलवे स्टेशन से किशोरियों को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को यहां के रहने वाले पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि मेहताब हाशमी ने बेटी का अपहरण कर लिया है। उसी दिन एक ग्रामीण ने भी थाने में शिकायत की। बताया कि उसकी बेटी एडमिशन फॉर्म भरने गौरीगंज आई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामलों की जांच करनी शुरू की। 

जबरन शादी का दबाव बनाने लगे

बुधवार को पुलिस ने अमेठी रेलवे स्टेशन से दोनों किशोरियों को बरामद किया। उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ में पता चला कि दोनों किशोरियां आपस में सहेलियां हैं। एक का दोस्त सोहेल, दूसरी का मेहताब है। दोनों युवकों ने उन्हें चार पहिया वाहन से अगवा कर लिया। अमेठी ले जाकर शादी का दबाव बनाने लगे। 

विरोध करने पर मेहताब ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। जबकि, सोहेल ने दूसरी से संबंध बनाने की कोशिश की। इसके बाद मेहताब के भाई इरफान और चांद हाशमी ने उन्हें धमकाया। अगले दिन अमेठी रेलवे स्टेशन पर दोनों को छोड़ कर फरार हो गए।

आरोपी सोहेल की तलाश की जारी

प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि किशोरियों के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मेहताब, इरफान, चांद हाशमी को जेल भेजा गया है। चौथे आरोपी सोहेल की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें