फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडोरिया में फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी थाने के पिंडोरिया गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के घर पर चढ़कर हमला करने व दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग करने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व लाठी-डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

अमेठी थाने के पिंडोरिया गांव में दो दिन पूर्व पुराने भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जितेंद्र आदि के घर पर हमला बोल दिया था। हमले में जितेंद्र पक्ष के कई लोगों की लाठी डंडों व लोहे की रॉड से पिटाई करने के साथ ही हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश व सीओ अमेठी पीयूष कांत राय के पर्यवेक्षण में अमेठी पुलिस ने एक पक्ष पर हमला कर उसे मारपीट कर चोट पहुंचाने व फायरिंग कर दहशत फैलाने के तीन वांछित आरोपी सुरेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व वीर बहादुर सिंह को मुखबिर की सूचना पर पापा का तारा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड व लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें