फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बंद घर को चोरों ने खंगाला

Tue, 27 Oct 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक के सरैया सबल शाह गांव में पीड़ित के मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सा
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक के सरैया सबल शाह गांव में शनिवार रात चोरों ने बंद पड़े घनश्याम अग्रहरि के घर को निशाना बनाया। छत से होकर घर में घुसे चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और दुकान का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह रिश्तेदारी से लौटने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घनश्याम ने बताया कि शनिवार शाम वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में दिछौली गांव गए थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे घर लौटे तो बाहर से ताला लगा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकदी और जेवर गायब मिले। चोर छत से होकर आंगन में उतरे और लकड़ी का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए थे।

पीड़ित के अनुसार चोर सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, महिलाओं के अन्य जेवर, चांदी की जंजीर, ओम के लॉकेट, पायल, हाथ के फूल सहित करीब 250 ग्राम चांदी के अन्य आभूषण ले गए। घर में रखे करीब दो लाख 30 हजार रुपये भी चोरी हो गए। इसके अलावा दुकान का 40 से 50 हजार रुपये का सामान, एक टैबलेट और बच्चों का सामान भी चोर उठा ले गए। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें