फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरों ने खंगाला शिक्षक का बंद पड़ा मकान

Tue, 23 Jun 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के माधवपुर वार्ड में चोरों ने शिक्षक रमेश कुमार प्रजापति के बंद पड़े मकान से 6.13 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। वारदात उस समय हुई, जब वह पत्नी के इलाज के सिलसिले में परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। सोमवार को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रमेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी का हाल ही में सुल्तानपुर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। वह रविवार शाम मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ बाहर चले गए थे। सोमवार को लौटने पर पीछे के कमरे की खिड़की की ग्रिल उखड़ी मिली। कमरे के भीतर आलमारी के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।


पीड़ित के अनुसार चोर सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बाला और लॉकेट समेत करीब 5.90 लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। इसके अलावा घर में रखे 23 हजार रुपये और बच्चों की गुल्लकों में जमा रकम भी गायब मिली। चोरी गए सामान और नकदी का कुल मूल्य करीब 6.13 लाख रुपये बताया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें