फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी, कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Tue, 23 Jun 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की इमरजेंसी रोस्टिंग और तकनीकी खराबियों के कारण जिले में बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। रविवार रात विभिन्न उपकेंद्रों और फीडरों पर आई खराबियों के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की समस्या भी बनी रही।
विज्ञापन



हालांकि बीते दिनों की तुलना में रविवार रात बिजली कटौती का दायरा दो घंटे से अधिक नहीं रहा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं मऊ पावर हाउस के चार फीडरों की मरम्मत के चलते सोमवार दिन में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।


गौरीगंज जिला मुख्यालय में रविवार रात 10:52 बजे बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार असैदापुर क्षेत्र में केबल जल जाने से जीजीआईसी फीडर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। ऊर्जा निगम की टीम ने देर रात जली केबल बदलकर करीब आधे घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बावजूद रात में चार से छह बार 15-15 मिनट की ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन


सोमवार को भी दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रही। कई क्षेत्रों में एक घंटे के भीतर तीन से चार बार बिजली जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। मुसाफिरखाना पावर हाउस क्षेत्र में रविवार रात 12:30 बजे आपूर्ति बाधित हुई, जो रात दो बजे बहाल हो सकी। करपिया पावर हाउस क्षेत्र में रात 1:50 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।


शुकुलपुर पावर हाउस क्षेत्र में रविवार शाम 8:23 बजे बिजली गुल हो गई, जो रात 9:27 बजे बहाल हुई। इसके बाद रात 12:30 बजे फिर आपूर्ति बाधित हुई और करीब दो बजे सामान्य हो सकी। मऊ उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान नरायनपुर, मऊ, गोपालीपुर और महेश इंडस्ट्री फीडरों पर मरम्मत कार्य किया गया।


सेमरौता के इन्हौंना फीडर, जायस देहात, तिलोई और सलोन फीडर क्षेत्रों में भी एक से दो घंटे तक बिजली संकट बना रहा। उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार बिजली बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।



अधिशाषी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि मऊ पावर हाउस के फीडरों की मरम्मत के लिए दो घंटे आपूर्ति बंद रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम की इमरजेंसी रोस्टिंग और तकनीकी खराबियों के कारण कुछ समय के लिए आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें