फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रायोगिक परीक्षा की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

Tue, 04 Feb 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्रायोगिक परीक्षा पर शासन की ओर से नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है। अब नंबरों की सेटिंग नहीं हो सकेगी। परीक्षकों को केंद्र से ही एप पर छात्र के नंबर चढ़ाने होंगे। साथ ही परीक्षा के दौरान वायवा (मौखिक परीक्षा) लेते हुए परीक्षकों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।
विज्ञापन




हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए बोर्ड कार्यालय की ओर से एप जारी किया गया है। परीक्षक इस एप के माध्यम से कॉलेज से ही छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा के अंक देंगे। परिषद इन अंकों को फाइनल रिजल्ट में जोड़ता है। कॉलेज प्रबंधन प्रायोगिक परीक्षा में छात्रों को अच्छे अंक दिलाने के लिए कदम उठाता रहा है। इसमें अच्छे नंबर मिलने से बच्चों को पास होने में मदद मिलती है।


पहले कई केंद्रों पर परीक्षक बिना आए ही विद्यार्थियों को नंबर दे देते थे। अब परीक्षकों को परीक्षा केंद्र से ही एप के पोर्टल पर अंक देने होंगे। परीक्षकों को एप पर ही ऑनलाइन पासवर्ड मिलेगा। ऐसे में परीक्षकों की मनमानी कम होगी तो प्रयोगात्मक परीक्षा भी शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां जिले में पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन






सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
जनपद में 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। नौ से 16 फरवरी तक इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होगी। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इतना ही नहीं कंट्रोल रूम से भी प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी की जाएगी।





सभी नियमों का होगा पालन
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को लेकर बोर्ड कई नियम बना रहा है। सभी नियमों का पालन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य की निगरानी में परीक्षकों की वायवा लेते हुए वीडियो रिकार्डिंग भी होगी। साथ ही प्रधानाचार्य वीडियो रिकार्डिंग को यूपी बोर्ड भेजेंगे। इससे परीक्षकों के केंद्र पर आने, न आने का भी पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें