फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Tue, 04 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के सरमें गांव में सोमवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली के मंगल गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन




कथा स्थल पर प्रवाचक पंडित सुनील शास्त्री ने विधिविधान से वेदी पूजन कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखकर महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं तो यात्रा में शामिल भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। भक्ति गीतों की धुन के बीच निकली कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। बैंडबाजे की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए।


कलश यात्रा जामों कस्बे का भ्रमण करते हुए बूढ़े बाबा धाम पहुंची, जहां पूजन करने के बाद सिद्धदास धाम पहुंची। धाम पर पूजन करने के बाद सगरा से जल भरकर यात्रा कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर संतकुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, रामनारायण यादव, राममिलन ओझा आदि मौजूद रहे। आयोजक ने बताया कि मंगलवार से श्रीराम कथा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें