फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किए 4.65 लाख नगद, 14 लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/जगदीशपुर/संग्रामपुर। अमेठी व जगदीशपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों में चोरों ने 4.65 लाख रुपये की नकदी व 14 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। संग्रामपुर में चोर सेंध लगाकर 24 पेटी देशी शराब उठा ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी-मुंशीगंज मार्ग स्थित शिवदर्शन नगर मजरे जंगल रामनगर निवासी मनोज कुमार मौर्य के मकान में मंगलवार रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे व आलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखी करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी व 12 लाख के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
मनोज के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते परिवारीजन मकान के बाहरी हिस्से में सोते हैं। बुधवार सुबह उठने के बाद पीड़ित को घर में चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित मनोज ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में रविवार रात चोरों ने संतोष कसौंधन की ज्वैलरी की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर सेंध काटकर दुकान में दाखिल हुए। दुकान में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखी करीब दो लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण व 15 हजार की नकद उठा ले गए। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर संतोष को चोरी होने की जानकारी हुई।
जगदीशपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी रात संग्रामपुर थाने के पूरे भुलई गांव स्थित देशी शराब की दुकान की दीवार काटकर अंदर घुसे चोर 24 पेटी देशी शराब उठा ले गए। इसी दुकान पर एक माह पूर्व भी चोरी की घटना हो चुकी है जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर सकी। दुकान संचालक के पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें