फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कॉलेज के कंप्यूटर कक्ष पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के रामगंज कौहार स्थित जनता इंटर कॉलेज में रविवार रात घुसे चोर कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर करीब 1.70 रुपये कीमत की इलेक्ट्रॉनिक सामान चारी कर ले गए। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में चोरी, लूट व छिनैती की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। बदमाश एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। होली त्यौहार को लेकर जिले की पुलिस जहां पूरी तरह सक्रिय रहकर गश्त करती रही वहीं बदमाश भी पूरी तरह सक्रिय रहे।
रविवार रात चोरों ने गौरीगंज थाना क्षेत्र के रामगंज कौहार स्थित बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा की दीवार से सटे जनता इंटर कॉलेज में धावा बोल दिया। बैंक की छत के रास्ते कॉलेज में घुसे चोर कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच सीपीयू, चार एलसीडी, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप व सोलर लाइट की दो बैट्री चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने सात सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। दूसरे दिन सुबह मामले की जानकारी होने के बाद कॉलेज प्रधानाचार्य राम मूरत यादव ने इसकी सूचना गौरीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें