फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 85 घंटे बाद हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Mon, 03 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। पूरे पासिन फतेहपुर मवईया गांव निवासी विजय कुमार (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। लगातार 85 घंटे तक शव घर में रखा रहा। रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने तथा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। गांव में पूरे दिन गम और आक्रोश का माहौल बना रहा।
विज्ञापन




रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर अकेलवा चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात एंबुलेंस कर्मियों ने विजय को घायल अवस्था में देखा था। उसे फुरसतगंज सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उस समय पहचान न हो पाने पर पुलिस ने शव गौरीगंज मर्च्युरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को परिजनों ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दाह संस्कार से इन्कार कर दिया।



मृतक की मां रामावती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक युवक उनके बेटे को मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया था। दिनभर संपर्क न होने पर शाम छह बजे बेटे के मोबाइल से कॉल आया, जिसमें कई लोगों की आवाज सुनाई दी और कॉल कट गया। देर रात बेटे की मौत की खबर मिली। परिजनों का आरोप है कि उस युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की और मामले को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया। मृतक की पत्नी प्रीति ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, परिवार चुप नहीं बैठेगा। शनिवार तक शव घर में रखा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र रहे। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। जांच जारी है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें