फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीणों ने श्रमदान कर दुरुस्त की सड़क

Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ क्षेत्र के श्री का पुरवा से संडीला तक जुड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील था। बार-बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद जब संबंधित विभाग से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब ग्रामीणों ने खुद ही सड़क सुधारने का जिम्मा उठा लिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजतन पूरे मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए थे। बरसात में यह रास्ता जानलेवा हो चुका था। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती थी, वहीं किसान और व्यापारी भी प्रभावित हो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह गांव के युवा अंकित तिवारी के नेतृत्व में कई ग्रामीण सड़क सुधारने में जुटे।


चार घंटे तक चले श्रमदान में ईंट के टुकड़े डालकर गड्ढों को भरा गया, जिससे अब यह रास्ता आवागमन योग्य हो गया है। इस पहल में रवींद्र यादव, रजनीश यादव, सौरभ यादव, सक्षम शुक्ल, बबलू कुमार, रवि शुक्ल और सुनील शुक्ल ने भी मेहनत की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विभाग जिम्मेदारी नहीं निभाता, तब तक जनसहभागिता ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें