फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज शान से फहराएगा तिरंगा

Mon, 26 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के ककवा मार्ग ​​स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र ​दिवस तैयार के लिए परेड मैदान को सजाते पुलिस
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणतंत्र दिवस सोमवार को जिलेभर में उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी, अर्धसरकारी और निजी भवन तिरंगाी झालरों से सजाए गए हैं। प्रमुख इमारतों पर की गई तिरंगी रोशनी ने शहर को राष्ट्रीय रंग में रंग दिया है। गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उल्लास है।
विज्ञापन



गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर की गई सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। तिरंगी रोशनी से सजे भवनों ने पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया। सोमवार को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह 8:30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे संपन्न कराया जाएगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पुलिस कार्यालय भवन में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सभी आयोजनों में राष्ट्रगान के साथ संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन



पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिले के अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं होंगी।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुबह 11 बजे पुलिस लाइन परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन जिले के मुख्य आयोजन स्थल रहेंगे। कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।


पुलिस लाइन में सुबह 9:30 बजे परेड आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रगान के उपरांत संविधान की प्रस्तावना और उसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें