फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टंकी का पंप खराब, पानी को तरस रही 25 हजार की आबादी

Thu, 01 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के बरनाटीकर में बनी पानी की टंकी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के बरनाटीकर वार्ड की पानी की टंकी का पंप चार दिन से खराब होने से तीन वार्डों में जलापूर्ति ठप है। इससे करीब 25 हजार लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बरनाटीकर में पहले से खारे पानी की समस्या है। टंकी से आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ड चार, सात और 11 की आबादी इसी टंकी पर निर्भर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 90 के दशक में तत्कालीन विधायक तेजभान सिंह ने बरनाटीकर की पेयजल समस्या को देखते हुए टंकी बनवाकर आपूर्ति शुरू कराई थी। सेंभुई गांव में भी पानी की टंकी बनाई गई है, लेकिन पानी खराब होने के कारण उससे आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में पुरानी टंकी पर ही लोगों की निर्भरता बनी हुई है।

वार्डवासियों ने बयां की परेशानी
राजेश सिंह मुन्ना ने बताया कि चार दिन से पंप खराब होने के कारण पानी नहीं मिल रहा है। नवरात्र शुरू होने से परेशानी और बढ़ेगी। सूरज सिंह ने कहा कि खारा पानी पीने और खाना बनाने योग्य नहीं है। राम सुमेर ने बताया कि शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। सर्वेश सिंह ने कहा कि शहर का हिस्सा बनने के बाद भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


जेई पर फोन नहीं उठाने का आरोप
स्थानीय लोगों ने जेई मीसम अब्बास रिजबी पर फोन नहीं उठाने और समस्या के समाधान में टालमटोल करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि जेई के सुल्तानपुर से आने के कारण भी समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो पा रहा है।

बृहस्पतिवार तक आपूर्ति बहाल कराने का दावा
जल निगम सुल्तानपुर के एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बृहस्पतिवार तक खराबी दूर कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें