फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महाकुंभ के विशेष पर्व में बदला रहेगा मार्ग

Mon, 13 Jan 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रयागराज संगम में आयोजित होने वाले महाकुंभ पर जिले के कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात विभाग की ओर से दिनवार परिवर्तित मार्गों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन




हिंदुओं की आस्था का महाकुंभ प्रयागराज संगम में शुरू होने वाला है। महाकुंभ के दौरान सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि को विशेष पर्व व स्नान की तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित करने की योजना बनाई गई है।



रायबरेली, अमेठी की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग (हलियापुर) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वाया अंबेडकरनगर होते हुए बस्ती गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा। यह व्यवस्था 13 से 15 जनवरी, 29 से 30 जनवरी, तीन से पांच फरवरी, 12 से 13 फरवरी और 26 से 27 फरवरी को लागू होगी। यातायात उपनिरीक्षक शोभनाथ ने बताया कि जगह-जगह कर्मी तैनात रहेंगे जो लोगों को मार्ग से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें