फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

Wed, 18 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। खेतों में नमी आ गई है। किसानों ने खेतों की जोताई संग तिलहन व दलहन की फसलों की बोआई शुरू कर दी है। वहीं, नलकूपों से भराई कर धान की रोपाई का भी कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



शनिवार को तेज हवा संग हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है। बारिश होने से किसानों के खेतों में नमी आ गई है। किसान धान की रोपाई के लिए खेतों की जोताई करा रहे हैं। वहीं, खेतों में नमी देख किसान तिल, अरहर आदि फसलों की बोआई भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिन किसानों के धान की नर्सरी तैयार हो गई है, उन्होंने निजी नलकूप से पानी भराई कराकर धान की रोपाई शुरू करा दी है।


अहिरावल गांव निवासी किसान कमला प्रसाद मिश्र ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी आ गई है। खेतों में पानी भरने में कम समय लग रहा है। कहा कि अभी धान की रोपाई शुरू करने से मजदूर भी आसानी से मिल जा रहे हैं। आगे बारिश होने पर धान की फसल को बहुत फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें