फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय जिला इकाई का प्रस्ताव पारित

Mon, 23 Dec 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बा स्थित मुंशीगंज मोड़ के पास अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित कर सेंट्रल बार एसोसिएशन अमेठी के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष व सपा नेता गिरीश यादव एडवोकेट का स्वागत किया गया। इसके साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय जिला इकाई का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे अनुमोदन के लिए प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा।
विज्ञापन





कार्यालय में संगठन के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य उदयराज यादव की अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जनपद अमेठी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें हाल ही में सेंट्रल बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट गौरीगंज के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष गिरीश यादव एडवोकेट का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों के नामों पर चर्चा की।


नवगठित 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची को अनुमोदन के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वप्न कुमार घोष के कार्यालय भेजे जाने का प्रस्ताव पारित कर जिला अध्यक्ष उदयराज यादव को अधिकृत किया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सदाशिव यादव, विजय यादव, जीत बहादुर यादव, आशीष यादव, जयराम यादव, प्रेमचंद यादव, संजय यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें