फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मिटाने जुल्मों सितम का गुरूर निकलेगा...

Wed, 09 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर में 12 रोजा कांफ्रेंस में तकरीर करते मौलाना आलम कादरी। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। जगदीशपुर के रायबरेली रोड स्थित मदरसा में आयोजित 12 दिवसीय शहीद-ए-इस्लाम कांफ्रेंस की अंतिम यानी 12वीं रात रविवार कर्बला की दर्दनाक दास्तान और शाम-ए-गरीबां के मार्मिक दृश्य के साथ संपन्न हुई। भारी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद गम के माहौल में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए भावुक हो उठे।
विज्ञापन





कार्यक्रम की सरपरस्ती करते हुए मौलाना आलम कादरी ने कहा कि कर्बला की जंग हक और बातिल के बीच का संघर्ष थी, जिसमें हजरत इमाम हुसैन ने इंसानियत, न्याय और सच्चाई की खातिर अपनी और अपने पूरे परिवार की कुर्बानी दी। उन्होंने इसे इस्लामी इतिहास का वह अध्याय बताया जो आज भी ज़ुल्म के खिलाफ खड़े होने का हौसला देता है। कारी राशिद हुसैन और मौलाना अरशद ने कर्बला की घटना को सब्र, साहस और इस्लामी उसूलों की पराकाष्ठा बताया।


कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध शायरों की नज्मों और मर्सियों ने माहौल को गमगीन कर दिया। विशेष रूप से पढ़ा गया यह शेर मिटाने जुल्मों सितम का गुरूर निकलेगा, फिजा को चीर कर सूरज जरूर निकलेगा, जहां हुसैन ने रखी थी अपनी पेशानी, उसी जमीन के हिस्से से नूर निकलेगा ने उपस्थित जनसमूह को भीतर तक झकझोर दिया। जैसे ही शाम-ए-गरीबां का दृश्य पेश हुआ, माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया और हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें