फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विपक्षियों ने जमीन पर कर लिया कब्जा

Sun, 03 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद फरियादी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना व तिलोई तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम संजय चौहान ने तिलोई में दिवस की अध्यक्षता करते कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन



गौरीगंज तहसील परिसर में एसडीएम प्रीति तिवारी ने सुनवाई की। दिवस में पहुंचे नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड 10 हरखपुर निवासी वासुदेव, फूलचंद्र व मथुरा ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि मुसाफिरखाना मार्ग से दोस्तपुर चौराहे तक करीब 400 मीटर एलटी लाइन बनी है। इस लाइन पर बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। आए दिन फाॅल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम के अफसर लापरवाह बने हुए हैं।


पनिहा मजरे नरौली निवासी राम लखन ने बताया कि छह माह से उनका संक्रमणीय भूमि पर घर बना है। आरोप है कि पड़ोसी किसान ने अपने खेत की मेड़ तोड़कर उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। पैमाइश के बाद उन्हें कब्जा नहीं मिला। लगातार शिकायत के बाद भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित ने एसडीएम से पैमाइश कराकर कब्जा दिलाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



पूरे चंदी वैश्य गांव निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि छह माह से वह अफसरों के चक्कर काट रही हैं। पुश्तैनी आबादी की भूमि पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। स्थानीय पुलिस विपक्षियों से मिली हुई है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने कहा कि लगातार वह संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देर रही हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है।


जामों निवासी किशोरी ने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को वह इलाज कराने जा रही थी। इसी दौरान धर्मकांटे के मालिक ने उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय विपक्षी से मिलकर उसके परिजनों का ही चालान कर दिया।


तिलोई में आईं 63 शिकायतों में से नौ का मौके पर निस्तारण कराया गया। गौरीगंज में 44 में से छह, मुसाफिरखाना में 24 में से दो और अमेठी में 25 में से मात्र एक शिकायत का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। दिवस के बाद तिलोई में डीएम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें