फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेंदुए ने हमला करके तीन ग्रामीणों को किया घायल, भैंस पर भी मारा झपट्टा; दहशत में ग्रामीण

Sat, 02 Aug 2025 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में तेंदुए ने हमला करके तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। भैंस पर भी झपट्टा मारा। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही है। 
विज्ञापन
अमेठी में दिखा तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शनिवार को तेंदुए ने हमला करके तीन युवकों को घायल कर दिया। साथ ही एक भैंस पर भी झपट्टा मारा। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। लेकिन, उसे पकड़ने में सफलता हासिल नहीं हो सकी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समूह में घर से निकलने की अपील की है। जंगली जानवर के हमले से गांव के लोग दहशत में हैं। 

विज्ञापन


घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बिरईपुर गांव की है। गांव निवासी विजय उर्फ सोनू (28) सुबह करीब 10:30 बजे खेत के पास बैठे थे। उनके साथ भैदपुर निवासी बलदेव (32) भी थे। इसी समय कादूनाला जंगल की तरफ से तेंदुआ आ गया। उसने दोनों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भागे। लोगों की आवाज और भीड़ देखते हुए तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

ग्रामीणों के दौड़ाने पर जंगल की तरफ भाग गया

तेंदुए के हमले की सूचना पर दोपहर करीब 12:30 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने सर्च अभियान चलाया। दोपहर करीब 2.00 बजे वन दरोगा शुभम भटनागर गांव निवासी शुभम सिंह के साथ जंगल की तरफ बढ़े। गांव के बार्डर पर तेंदुआ दिखा। वह उनकी गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। 

ग्रामीणों के दौड़ाने पर वह गाड़ी से हटकर जंगल की तरफ भाग गया। अभी गांव के लोग एकजुट हो ही रहे थे कि तेंदुए ने रिहायशी बस्ती में खूटे में बंधी भैंस पर हमला कर दिया। भैंस रस्सी तोड़कर खेत की तरफ भागी। तेंदुआ भी पीछे-पीछे दौड़ा। ग्रामीणों ने भैंस को बचाया। तेंदुआ फिर जंगल में भाग गया। 

दो घायलों को हायर सेंटर के लिए किया गया रेफर

इसी बीच घायल भैंस देखने पहुंचे किसान छोटेलाल (50) पर भी हमला करके तेंदुए ने जख्मी कर दिया। बलदेव, विजय और छोटेलाल को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बलदेव और छोटेलाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि जंगली जानवर कौन सा है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। जाल भी भेजा गया है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे 8 से 10 के समूह में ही घर से निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें