फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम की देखी व्यवस्था, दी हिदायत

Sun, 28 Apr 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में जानकारी करते प्रेक्षक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक संजय कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम सहित अन्य अनुभागों को निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। साथ ही हिदायत भी दी।
विज्ञापन


आयोग से नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के साथ निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम के माध्यम से एफएसटी व एसएसटी टीमों के लोकेशन को देखा।
सी विजिल ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की जानकारी ली गई। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम में फाइलों के रखरखाव को देखा तथा कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें