अमेठी सिटी। जामों के चिटुहला और गौमतपुर संपर्क मार्गों के नवनिर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग मार्ग दुरुस्त कराने की तैयारी में जुटा है। इन मार्गाें का निर्माण होने के बाद करीब एक लाख लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
एक किलोमीटर लंबा चिटुहला मार्ग 24.33 लाख रुपये तो 800 मीटर लंबा गौमतपुर मार्ग 24.68 लाख रुपये में बनेगा। दोनों मार्ग काफी समय से बदहाल होने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और कामकाज के लिए सड़क पर निर्भर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जामों के चिटुहला और गौमतपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
पीडब्ल्यूडी ने कार्यदायी संस्था के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से खराब चल रहे इन मार्गों से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। स्थानीय निवासी रामलाल ने बताया कि सड़क जर्जर होने से आवागमन प्रभावित है। राकेश ने कहा कि खराब सड़क पर आए दिन बाइक फिसल जाती है और लोग चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने स्वीकृति पर प्रसन्नता जताई और उम्मीद जताई कि निर्माण से आवागमन सुगम होगा। मार्गों के निर्माण से लगभग एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यदायी संस्था के माध्यम से निर्माण शुरू कराया जाएगा। कार्य तय मानकों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।