फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संसद भवन में गूंजा अमेठी-ऊंचाहार रेल परियोजना का मुद्दा

Sun, 16 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संसदीय क्षेत्र से गुजरने वाली अमेठी-ऊंचाहार रेल लाइन का मुद्दा एक बार फिर लोकसभा और संसद के गलियारों में राजनीति को गर्म करता नजर आ रहा है। सांसद ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के अलावा रायबरेली संसदीय क्षेत्र की रेलवे लाइन और रेल परियोजना के मुद्दे को संसद भवन में उठाया है। उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्ट जवाब देने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन



सांसद किशोरीलाल शर्मा ने संसद भवन में अपने भाषण के दौरान ऊंचाहार अमेठी रेलवे लाइन के साथ रायबरेली महाराजगंज रेलवे लाइन का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि 2013 में रायबरेली से महाराजगंज होते हुए अकबरगंज रेलवे लाइन के साथ ऊंचाहार से लेकर अमेठी से गुजरते हुए शाहगंज जाने वाली रेलवे लाइन का शिलान्यास तो किया गया था, 2013 से अब तक कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इस रेलवे लाइन पर न तो कोई काम हुआ है और न ही सरकार इस पर कोई समुचित जवाब दे रही है।


उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इन दोनों रेलवे लाइन पर क्या काम हो रहा है और कब तक पूरा होगा इसका समुचित जवाब दिया जाए। अमेठी सांसद के उठाए गए इस मुद्दे को लेकर प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमले-वादे करती है, सरकार की तरफ से कोई भी विकास कार्य अमेठी के लिए नहीं किया गया। इसके साथ ही यह मुद्दा भी भाजपा सरकार के लिए जुमला साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें