फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जयमाल के बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ी, शादी टूटी

Wed, 29 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के पूरे शुक्लन मजरे महिया सिंदुरिया गांव में सोमवार रात एक शादी जयमाल के बाद टूट गई। दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर अफरातफरी मच गई और लड़की पक्ष ने विवाह से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



महिया सिंदुरिया गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह रायबरेली के शिवगढ़ के लालपुर गांव निवासी रामखेलावन के बेटे सुशील के साथ तय किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार बरात पहुंची और बरातियों का स्वागत किया गया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई थी।


इसी बीच दूल्हे को अचानक दौरा पड़ गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा, साथ ही हाथ-पैर कांपने लगे। यह देख लड़की पक्ष के लोग घबरा गए और विवाह करने से इन्कार कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया गया। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है और कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन



घर में घुसकर विवाद करने का आरोप : बाजारशुकुल। मवैया रहमतगढ़ गांव निवासी राज विजय यादव ने अपने सगे भाई विवेक उर्फ अनुज, एक महिला और एक अज्ञात युवक पर घर में घुसकर विवाद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी आवागमन के मुख्य द्वार पर ताला लगाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें