फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिंहपुर व संग्रामपुर टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी टीचर प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल मैच रविवार को खेला गया। कड़े मुकाबले के बाद प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर सिंहपुर व संग्रामपुर टीम ने फाइनल मैच में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन



पहले मैच में टॉस जीत कर सिंहपुर टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जामों की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूरज मिश्रा ने 21 और शिवम मिश्रा ने 19 रन की पारी खेली। उनका साथ देते हुए सत्यव्रत त्रिपाठी की शानदार 60 रन की पारी की बदौलत जामों ने 140 रन का स्कोर बनाया। मैच में सिद्धार्थ ने तीन विकेट लिए। सिंहपुर टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे विपिन ने 29 रन की शानदार पारी खेली।


आशीष कुमार ने छह छक्के और सात चौकों की बदौलत 72 रन की शानदार पारी खेलते हुए सिंहपुर को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में सिंहपुर कप्तान देवेंद्र ने छक्का मारकर सिंहपुर को पांच विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही सिंहपुर ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंहपुर की तरफ से नरोत्तम तिवारी और संग्राम सिंह ने दो-दो विकेट लिए, मैन ऑफ द मैच आशीष कुमार बने।
विज्ञापन



दूसरा सेमीफाइनल गौरीगंज और संग्रामपुर टीम के बीच में खेला गया। गौरीगंज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संग्रामपुर की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे अनिल यादव और विकास गुप्ता ने आते ही धुआंधार बल्लेबाजी कर गौरीगंज के गेंदबाजी करने के फैसले को गलत साबित कर दिया। संग्रामपुर की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए विकास गुप्ता ने 46 रन, कप्तान रमेश सिंह ने 35 और अभिषेक पटेल ने 40 रन बनाए। संग्रामपुर टीम ने जीत के लिए गौरीगंज को 160 रनों का लक्ष्य दिया। गौरीगंज की तरफ से प्रशांत पांडे ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी गौरीगंज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके विकेट लगातार गिरते रहे।



गौरीगंज की तरफ से राहुल शुक्ला ने 45 रन और प्रशांत पांडे ने 20 रन बनाए। संग्रामपुर ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले मैन ऑफ द मैच विकास गुप्ता बने। कमेटी अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि फाइनल मैच सिंहपुर और संग्रामपुर के बीच में खेला जाएगा, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान विवेक शुक्ल, अमित पांडेय, अश्वनी शुक्ल, संतोष यादव, बब्बन यादव, नागेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, हरिबक्श सिंह, आशीष बरनवाल, अमन चौरसिया, संतोष सिंह, भोला सिंह, जितेंद्र सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें