फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संघ की पारिवारिक पृष्ठभूमि और लोगों से जुड़ाव का मिला लाभ

Mon, 17 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की पारिवारिक पृष्ठभूमि आरएसएस और भाजपा से जुड़ी रही। बचपन से ही एबीवीपी व आरएसएस से जुड़ाव और लोगों में पहुंच का लाभ उन्हें मिला। ऐसे में संगठन के चुनाव के दौरान भी उन्हें सर्वाधिक लोगों ने बेहतर बताया। पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी उन्हें फायदा मिला। मां श्यामा शुक्ला महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रहीं तो पिता पद्माकर शुक्ल राममंदिर आंदोलन में बाराबंकी की जेल में रखे गए थे।
विज्ञापन



संग्रामपुर ब्लॉक के मल्लूपुर निवासी सुधांशु शुक्ला ने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर से की थी। यहीं से इनका जुड़ाव विद्यार्थी परिषद से हुआ। वर्ष 2000 से शुरू हुआ सिलसिला लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहने में बेहद मददगार रहा। इनके जुड़ाव को देखते हुए वर्ष 2012 में युवा मोर्चा जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया। संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाते हुए वर्ष 2015 में इन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में जिलामंत्री का दायित्व सौंपा गया।


2019 तक इन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। इसके बाद संगठन ने 2019 में मंत्री का कार्यकाल पूरा होते ही भाजपा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सुधांशु शुक्ला ने संगठन पदाधिकारी के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन



यही वजह रही कि 2025 में जिला संगठन के सर्वोच्च पद जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई है। इनकी मां श्यामा शुक्ला कल्याण सिंह सरकार में जेल विजिटर के साथ ही राज्यपाल सलाहकार समिति की सदस्य रहीं। पिता का भी पार्टी और संगठन से गहरा जुड़ाव रहा है। बकौल सुधांशु जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी को वह मजबूती से निभाएंगे। संगठन व पार्टी को मजबूती देने के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें