फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र के कुटमरा गांव में ननिहाल में रह रहे बाराबंकी के असंद्रा क्षेत्र निवासी रईस अहमद (25) का शव रविवार को गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन




रईस की मां जरीना ने बताया कि सुबह वह बेटे को खाना खिला चुकी थीं। नौ बजे रईस घर से निकला, मगर वापस नहीं लौटा। दोपहर में गांव के पास नैया नाला के समीप मवेशी चरा रहे लोगों ने बाग में पेड़ पर फंदे से शव लटका देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मां ने जब बेटे को फंदे से लटके देखा तो बिलख पड़ीं।


मामले की सूचना पाकर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रईस की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें