फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल कराने आया आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार

Thu, 14 Mar 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार की रात स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी मेडिकल के दौरान सीएचसी से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि जिम्मेदार कोई जवाब देने से बच रहे हैं। शिवरतनगंज पुलिस ने मंगलवार को नगियामऊ मार्ग पर मंगलवार की रात हथरोहना गांव निवासी सत्यभान को 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी सार्वजनिक की।
विज्ञापन

बुधवार को चालान कोर्ट भेजने से पहले मेडिकल करवाने के लिए आरोपी को सीएचसी सिंहपुर भेजा। अस्पताल में आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी। एसएचओ सच्चिदानंद राय का मोबाइल बंद है, सीओ डॉ. अजय सिंह फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।

अभिरक्षा में लगे तीन पुलिस कर्मी निलंबित
अमेठी सिटी। जिले की सिंहपुर सीएचसी से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी के मामले में एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के हथरोहना गांव निवासी एनडीपीएस के आरोपी सत्यभान को पुलिस बुधवार को सिंहपुर सीएचसी मेडिकल परीक्षण के लिए लाई थी। पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी अनूप कुमार सिंह ने अभिरक्षा में लगे शिवरतनगंज थाने के हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह, आरक्षी पवन कुमार पंकज व अनिल कनौजिया को निलंबित कर दिया है। जांच सीओ तिलोई को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें