फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Tue, 27 Feb 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस/फुरसतगंज (अमेठी)। टांडा-बांदा हाईवे पर जायस थाने के सबरी-बदरी गुबंद के पास सोमवार की देर शाम स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबिककि दो अन्य घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन के साथ शव को कब्जे में लेते कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरीगंज थाने के लालपुर गांव निवासी रोहित कुमार (21) जायस थाने के भीरा गांव अपने ननिहाल में रहता है। सोमवार देर शाम रोहित बाइक से भीरा गांव निवासी सचिन (22) व रवींद्र कुमार उर्फ राजू (24) के साथ कस्बे में निकला था। जायस थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर सबरी-बदरी गुबंद के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियों गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियों सवार पर लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रोहित, सचिन व रवींद्र कुमार को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद डॉ. गौरव दयाल ने रोहित को मृत घोषित करते हुए सचिन व रवींद्र को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रोहित के मौत की सूचना भीरा गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर रोहित पीछे बैठा था। बाइक चालक हेलमेट पहने था। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें