फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पारा चढ़ा, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, बेहाल रहे लोग

Sun, 28 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पारा चढ़ने के साथ बढ़ी उमस ने शनिवार को आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी। शनिवार दोपहर 12:20 बजे गौरीगंज अस्थायी बस स्टाप पर धूप और उमस का असर साफ दिखा। बसों का इंतजार कर रहे यात्री शेड की छांव में खड़े होकर पसीना पोंछते रहे। कई लोग बार-बार पानी पीकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। दोपहर होते-होते बाजारों, प्रमुख चौराहों और सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। कई दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे, जबकि राहगीर धूप से बचने के लिए पेड़ों और शेड की छांव का सहारा लेते दिखे। गौरीगंज के सब्जी व्यापारी रामलाल ने बताया कि दोपहर में ग्राहक कम पहुंचे, जिससे बिक्री प्रभावित रही। किसान राजेश यादव ने कहा कि खेतों में लंबे समय तक काम करना मुश्किल हो गया है। राहगीर अनिल मिश्र ने बताया कि कुछ देर पैदल चलना भी कठिन हो गया है। छात्रा सोनम सिंह ने कहा कि स्कूल से घर लौटते समय तेज धूप और उमस के कारण काफी परेशानी हुई। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ लेने की सलाह दी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें