फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एआरटीओ कार्यालय में फायर सिस्टम खराब

Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में वर्षों से अग्नि सुरक्षा प्रणाली खराब पड़ी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही वाले इस कार्यालय में आग से बचाव के उपकरण निष्क्रिय हैं। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद भी यहां व्यवस्था दुरुस्त न होने से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और फिटनेस जैसे कार्यों के लिए लोग पहुंचते हैं। कार्यालय में लगे अग्निशमन यंत्र, अग्निशमन नली और अन्य अग्निशमन उपकरण लंबे समय से खराब हैं। ऐसे में आग लगने जैसी आपात स्थिति में शुरुआती बचाव करना मुश्किल होगा। कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख, कंप्यूटर और अन्य संसाधनों की सुरक्षा खतरे में है। कर्मचारियों और आवेदकों की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ सकती है।
कार्यालय कर्मियों के अनुसार अग्नि सुरक्षा प्रणाली के रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी की है। विभाग अब कंपनी को फिर से स्मरण पत्र भेजने की तैयारी में है। एआरटीओ महेंद्र बाबू ने बताया कि उपकरणों के खराब होने की जानकारी है। उन्होंने जल्द ही इन्हें दुरुस्त कराने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें