सिंहपुर के अहोरवा भवानी चौराहे स्थित दुकानों पर पंपलेट चिपकाते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह।
सिंहपुर। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुक्रवार को अहोरवा भवानी और राजाफत्तेपुर चौराहों पर दुकानदारों को जीएसटी कटौती के लाभ बताए। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर पंफलेट चिपकाए और व्यापारियों से संवाद कर जागरूक किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आम से खास तक को राहत देने के लिए जीएसटी दरों में कटौती की है। जीएसटी-2.0 रविवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से इसकी घोषणा करते हुए त्योहारों पर उपहार दिया है। इससे नवरात्र की शुरुआत पर बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन और पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी विभाग तैयार है।
मंत्री ने मौके पर व्यापारियों से घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार के नारे लगवाए। साथ ही गर्व से कहो स्वदेशी है लिखे पोस्टर और पंफलेट दुकानों पर चिपकाए। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार उपभोक्ता और व्यापारी हित में कदम उठा रही है। इस दौरान प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अंकित पासी, बंटी सिंह, अमित सिंह, रमेश वर्मा, राहुल पाठक, अमरीश जायसवाल, बिपिन सिंह, कुलदीप मिश्रा, संजय मिश्रा, लल्लन सिंह और सुनील पासी आदि मौजूद रहे।