फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 14 घंटे देरी से गौरीगंज आई जनसाधारण एक्सप्रेस

Sat, 27 Sep 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेनों का परिचालन लगातार विलंब से हो रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार रात गौरीगंज पहुंचने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से शुक्रवार दोपहर बाद स्टेशन पर पहुंची। साधारण कोच की इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



यह ट्रेन बृहस्पतिवार रात 10:56 बजे गौरीगंज पहुंचनी थी, लेकिन शुक्रवार दोपहर 01:02 बजे आई। इंतजार कर रहे यात्रियों को गर्मी और उमस में पूरी रात खुले प्लेटफार्म पर बैठना पड़ा। गौरीगंज निवासी राजन ने बताया कि वे दानापुर जाने के लिए रात में स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन न आने से परिवार संग रातभर इंतजार करना पड़ा। वाराणसी जाने वाले देवेश ने कहा कि जरूरी कार्य के लिए निकले थे। योजना थी कि सुबह पहुंचकर काम निपटाकर लौट जाएंगे, लेकिन ट्रेन लेट होने से न केवल रातभर स्टेशन पर ठहरना पड़ा बल्कि काम भी प्रभावित हो गया। उन्होंने कहा कि एक घंटे की यात्रा के लिए 14 घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी।


यात्रियों ने बताया कि देरी की वजह से खानपान और आराम की भी दिक्कत हुई। इसके अलावा मुंबई-बनारस स्पेशल भी अपने तय समय से चार घंटे देरी से आई, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार को देरी से आई। उन्होंने कहा कि यात्रियों को समय-समय पर जानकारी देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें