फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। इन्हौना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने तीन युवकों पर बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गई थी।
विज्ञापन



पीड़िता की मां ने बताया कि बाग में मौजूद तीन युवकों ने बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की। कुछ दूरी पर बाग में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद किशोरी ने आपबीती बताई। रविवार को पीड़िता और परिजन थाने पहुंचे।



इन्हौना एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों पर पहले भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। जांच में वह मामला फर्जी पाया गया। वर्तमान घटना में परिजन दोबारा केस दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। सीओ दिनेश मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई। जांच में किशोरी की ओर से लगाए गए आरोप वास्तविक नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें