1- दुखदुरिया
सुबह 10:00 बजे। अमेठी के सतीमहारानी के साथ ही प्रमुख मंदिरों में दुखदुरिया का आयोजन होगा।
::::::::::::::::::
2- शिविर
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगदीशपुर उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
::::::::::::::::::::
3- श्रीराम कथा
दोपहर 03:00 बजे। जगदीशपुर के पूरेभगवानदीन गांव में श्रीराम कथा होगी। आयोजक सुनील तिवारी ने बताया कि प्रवाचक स्वामी परिपूर्णानंद महाराज कथा सुनाएंगे।
दोपहर 03:00 बजे। जामों संभई के रामशाहपुर में श्रीराम कथा होगी। आयोजक विकास तिवारी ने बताया कि प्रवाचक अतुल कृष्ण भामिनी शरण महाराज कथा सुनाएंगे।
शाम 07:00 बजे। सिंहपुर के रामपुर पंवारा में श्रीराम कथा होगी। आयोजक राधेश्याम मौर्य ने बताया कि प्रवाचक स्वरूपानंद बापू कथा सुनाएंगे।
:::::::::::::::