गौरीगंज (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर मजरे दुर्गापुर निवासी राम सागर वर्मा की 19 वर्षीय पुत्री महिमा वर्मा अपने भाई विपिन के साथ बाइक से शुक्रवार को मामा के घर से लौट रही थी। दुर्गापुर चौराहे के समीप अचानक सड़क आए नीलगाय की चपेट में आने से विपिन बाइक समेत गिर गया।
इसी बीच पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन महिमा को कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे एसओ संतोष सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर वाहन व उसके चालक की तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।