जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के मंगौली गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी (70) शुक्रवार को साइकिल से सामना लेने जगदीशपुर बाजार गए थे। कस्बे से घर लौटते समय अयोध्या मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला।
दुर्घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कृष्ण कुमार को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार की मौत के बाद परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ वाहन की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।