अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरे शिवदत्त निवासी मोहम्मद सलीम की 13 वर्षीय पुत्री गुलशन शनिवार को खेत में काम करने गई थी। वहीं उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।
सूचना पर परिवारीजन गुलशन को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुलशन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम परिवारीजनों ने उसे दफन कर दिया।