फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sat, 27 Dec 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पूरे जलालमाफी निवासी अकबाल के पुत्र अरबाज (15) की बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह साइकिल से घर से निकला था। हादसा मुसाफिरखाना के पूरे पटई के पास हुआ। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



सलमान के मुताबिक उनका भतीजा अरबाज सुबह साइकिल से किसी काम से घर से निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान जानकारी मिली कि पूरे पटई के पास साइकिल सवार किशोर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया है। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अरबाज को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


अरबाज की मौत के बाद मां खुर्शीदा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। वह हर किसी से बेटे के बारे में पूछती नजर आईं। भाई अनस, अंसार और बहनें सूफिया, रुबिया, अर्जिदा भी शोक में डूबी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि हादसे में किशोर की मौत हुई है। वाहन और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें