फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सहमी नाबालिग ने पांच दिन बाद पिता को बताया

Sun, 09 Oct 2022 09:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच युवक उसे दुर्गा पूजा पंडाल से उठा ले गए और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। जामो थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी पांच दिन पहले किसी काम से शाम को बाहर निकली थी।

विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच दुर्गा पूजा पंडाल में तेज ध्वनि से बज रहे डीजे का फायदा उठाते हुए गांव के ही पांच युवक जबरन उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पहले तो आरोपियों के डर से किशोरी चुप रही लेकिन पांच दिनों बाद तबीयत खराब हुई तो उसने पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी।


शनिवार को पीड़िता का पिता थाने पहुंचा और पांच लोगों के खिलाफ नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें