फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों की हकीकत जांचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। एक अप्रैल से जिले में पांच एजेंसियों के 43 क्रय केंद्रों पर शुरू होने वाली गेहूं खरीद की हकीकत की जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। शासन का निर्देश मिलने के बाद डीएम ने एसडीएम की अगुवाई में टीम गठित करते हुए सात दिन में स्थलीय निरीक्षण कर केंद्र पर मौजूद सुविधाओं का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप पर देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

किसानों को फसल का समर्थन मूल्य दिलाने तथा उन्हें बिचौलियों से बचाने के लिए एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने जिले में खरीद की जिम्मेदारी विपणन, पीसीएफ, यूपीएसएस, भारतीय खाद निगम व मंडी परिषद को दी है।
एजेंसियों की ओर से प्रस्तावित विपणन शाखा के 11, पीसीएफ के 26 तथा यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम व मंडी परिषद के दो-दो समेत 43 क्रय केंद्रों पर 1,975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद होगी। क्रय केंद्रों पर किसानों को फसल बिक्री में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े तथा उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें इसके लिए क्रय केंद्रों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने तहसीलवार एसडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए सात दिन में सभी क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
डीएम ने टीम को निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद बोरों, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पेयजल, प्रसाधन व किसानों की बैठने के प्रबंध समेत सभी मूलभूत सुविधाओं की मौजूदगी का विशेष ध्यान रखने को कहा है। डीएम ने केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं नहीं होने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ तो डेडलाइन में निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिलने की दशा में गठित टीम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तहसीलवार क्रय केंद्र
डिप्टी आरएमओ भीमाचंद्र गौतम ने बताया कि गौरीगंज तहसील में विपणन के दो तथा पीसीएफ के तीन क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। इसी तरह अमेठी में विपणन के दो तथा पीसीएफ के छह क्रय केंद्र, मुसाफिरखाना में विपणन के चार, भारतीय खाद निगम व मंडी परिषद के एक-एक तथा पीसीएफ के नौ क्रय निर्धारित किए हैं। तिलोई तहसील में विपणन के तीन, यूपीएसएस के दो, भारतीय खाद निगम व मंडी परिषद के एक-एक तथा पीसीएफ के आठ केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें