फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर जाने की की कोशिश में जुटे शिक्षक, किए आवेदन

Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत गैर जिले के शिक्षक इन दिनों अपना स्थानांतरण कराने की कोशिश में जुटी है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी जांच करा त्रुटि दूर करते हुए दस्तावेज जमा करने के लिए बीएसए कार्यालय में भीड़ उमड़ रही है। अब तक 400 से अधिक शिक्षक अपना दस्तावेज जमा कर चुके है। अपने गृह जिले में शिक्षण कार्य करने की इच्छा रखने वाले शिक्षकों की मुराद पूरी करने का मौका शासन ने दिया तो कोई भी कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। नौ जून से लगातार शिक्षक ऑनलाइन करने में जुटे है। आलम यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जिले में संचालित परिषदीय स्कूल में गैर जिले के 400 शिक्षक अपना स्थानांतरण आवेदन करने के बाद तकनीकी कमी दूर करा जमा कर चुके है। आवेदन की जांच कराने, त्रुटि दूर करने तथा आवेदन जमा करने के लिए इन दिनों गर्मी में बीएसए कार्यालय में शिक्षकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक अंतर जनपदीय ट्रांसफर30 अप्रैल को स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत शिक्षकों की संख्या की अधिकतम दस प्रतिशत ही होगा। ।
इनको मिलेगी वरीयता
स्थातारण मेंं कैंसर रोग पीड़ित के साथ ह्रदय रोगी, डायलिसिस, गुर्दा प्रत्यारोपण समेत अन्य गुर्दा रोग, यकृत संरक्षा और प्रक्रिया रोग, यकृत प्रत्यारोपण, घुटने व कूल्हे में बदलाव, प्रोस्टेट सर्जरी, कार्निया प्रत्यारोपण व विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षकों को ट्रांसफर में वरीयता दी जाएगी।
नियमानुसार होगी कार्रवाई
अंर्तजनपदीय ट्रांसफर के ऑनलाइन आवेदन हो रहा है। आवेदन के बाद नियमानुसार शिक्षकों के ट्रांसफर की कार्रवाई पूरी की जाएगी। आवेदन के बाद जिले से गैर जिले जाने व गैर जिले से आने वाले शिक्षकों की संख्या का पता चलेगा। विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संगीता सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें