जगदीशपुर (अमेठी)। वाराणसी से जम्मू तवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में महिला के बीमार होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से निहालगढ़ स्टेशन अधीक्षक को मिली। रेल कर्मी व आरपीएफ ने ट्रेन से महिला को परिजनों संग उतार कर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई । महिला की पहचान गाजीपुर जिले के भावापुर थाने के लोचाइन गांव निवासी रविकला राय के रुप में हुई। सूचना के बाद जीआरपी सुलतानपुर ने शव को कब्जे में लेकर बैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है।(संवाद)