फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बलिया से अमेठी स्थानांतरण के बाद शिक्षिका की सेवा समाप्त

Fri, 06 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका की सेवा समाप्ति का आदेश बीएसए की ओर से जारी किया गया है। शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षा आवेदन के बाद बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पास की है, ऐसे में वह आवेदन के समय नियुक्ति के लिए योग्य नहीं थी।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के थाना जेठवारा के ग्राम पूरे गुलाब राय निवासी स्निग्धा श्रीवास्तव 69000 अध्यापकों की भर्ती में शामिल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें बलिया में तैनात किया गया था। अंतरजनदीय स्थानांतरण में उन्होंने अपना स्थानांतरण अमेठी जिले में करा लिया, इसके बाद उनके मूल प्रपत्रों की जांच की गई।




जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 को शाम छह बजे तक निर्धारित थी। जबकि शिक्षिका के अभिलेख की जांच में पाया गया कि उन्होंने बीटीसी बैच 2015 का चतुर्थ सेमेस्टर सात अगस्त 2019 को पास किया था। ऐसे में उन्हें शिक्षक भर्ती के लिए अयोग्य पाया गया। शैक्षिक योग्यता पूर्ण नहीं होने के चलते उनका चयन निरस्त करते हुए सेवा समाप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें