फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधूरे वैकल्पिक मार्ग में दलदल, आवागमन प्रभावित

Tue, 26 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर-टिकरिया वैक​ल्पिक मार्ग की दशा।  -संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। टिकरिया स्थित मालती नदी के पास अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर बहे वैकल्पिक मार्ग को रविवार को विभाग ने दुरुस्त तो कर दिया, लेकिन बारिश होते ही वहां दलदल हो गया है। सोमवार को बाइक सवार जान जोखिम में डालकर किसी तरह सफर करते नजर आए। दलदल में बाइक के पहिए धंस जा रहे थे। एक भी चार पहिया वाहन वैकल्पिक मार्ग से नहीं गुजरा।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था ने अधूरा काम कर लोगों की जान खतरे में डाल दी है। मार्ग बनाने के दौरान गिट्टी नहीं डाली गई और साइड बैरिकेडिंग के नाम पर खानापूर्ति की गई। नतीजा यह हुआ कि हल्की बारिश होते ही मार्ग में दलदल हो गया।


हालात यह हैं कि छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और आम राहगीर मजबूरी में जोखिम उठाकर मार्ग से गुजरने को विवश हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गिट्टी डालने के साथ ही मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कराई जाए। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग को जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें