फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुल्तानपुर की टीम बनीं चैंपियन

Mon, 30 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के गाजीपुर स्थित खेल मैदान में 26वीं श्री दूल्हाराय बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हिमांशु अग्रहरि ने किया ।
विज्ञापन




सुल्तानपुर टीम के कप्तान शुभम तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनिंग में वैभव व अभिषेक की जोड़ी को मैदान में उतारा। दोनों बल्लेबाजों ने 38 रन जोड़े। निर्धारित 20 ओवर के मैच में टीम ने आठ विकेट खोकर 170 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापगढ़ टीम के कप्तान बिपिन मिश्रा व धर्मराज ने ओपनिंग कर 28 रन बनाए। टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। सुल्तानपुर ने 43 रन से फाइनल मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।


बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच प्रतापगढ़ के राजीव चुने गए। राजीव ने एक छक्का व छह चौके की मदद से 40 रन बनाए और चार विकेट भी लिए। बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज सुल्तानपुर के सुमित चुने गए। सुमित ने 92 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया। आयोजक मंडल ने विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी तथा उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन



अंपायर की भूमिका रंजीत सिंह पुरी व कपिल सिंह ने निभाई। कमेंटेटर का कार्य रंजीत सिंह फौजी ने किया तो स्कोरर का कार्य आशीष सिंह ने पूरा किया। इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, उदय प्रताप सिंह ऊदल, नीरज सिंह, रोहित सिंह, योगेश सिंह, मयंक सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें