फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इंटरसिटी ट्रेन में भिड़े छात्र, वीडियो वायरल

Wed, 24 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार सुबह दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। अमेठी स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ते ही छात्र गुटों में विवाद शुरू हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मारपीट करने वाले अमेठी शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मारपीट में एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस दौरान ट्रेन में अफरातफरी का माहौल रहा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। जीआरपी चौकी प्रभारी जेके डेमरी ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन इस मामले में अभी तक किसी भी यात्री ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वायरल वीडियो के जरिए मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें