फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर केंद्र पर तैनात रहेंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट

Tue, 17 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 85 केंद्रों पर 18 फरवरी से आरंभ होगी। जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने जिले को चार जोन और 13 सेक्टर में बांटा है। किसी अव्यवस्था की स्थिति में संबंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट जवाबदेह रहेंगे।
विज्ञापन




प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डिंग प्रणाली और सुरक्षित स्ट्रांग रूम उपलब्ध रहेंगे। नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। करीब तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कक्ष निरीक्षक बार कोड युक्त परिचय पत्र साथ रखेंगे। केंद्र परिसर में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। जीजीआईसी अमेठी स्थित मॉनिटरिंग सेल से सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे जोड़े गए हैं। जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से निरंतर पर्यवेक्षण होगा।


परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य किया गया है। कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी देंगे ताकि त्रुटि न हो। पहली पाली में 30 मिनट तक विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, मंगलवार को नामित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें